EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बयाना में पीएचईडी का सख्त अभियान: अवैध जल कनेक्शन पर 8100 का जुर्माना, बकायादारों को नोटिस
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 1 1
    23 May 2026 19:10 PM



बयाना- कस्बे में विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) बयाना द्वारा शहरी जल योजना के अंतर्गत अवैध जल कनेक्शनों एवं बकाया राजस्व वसूली के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध जल कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई की गई तथा बकाया जल कर जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किए गए। अभियान का नेतृत्व प्रभारी राजेश मीणा एवं सह-प्रभारी रामसिंह मीणा ने किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय कार्मिक पदमसिंह, चंद्रसेन लड्डा, बबीता शर्मा, नेमीचंद, बत्तीलाल शर्मा एवं मोहनसिंह फिटर भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने कई अवैध जल कनेक्शन पकड़े, जिन पर विभाग द्वारा नियमानुसार 8100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध जल कनेक्शन से जल वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है और विभाग को राजस्व हानि होती है। ऐसे मामलों में आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे समय पर जल कर जमा कराएं और किसी भी प्रकार के अवैध जल कनेक्शन का उपयोग न करें, ताकि शहर में सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना