EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सई में स्नान करते समय गहरे पानी में समाई युवती, मौत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 87
    23 May 2026 19:06 PM



किशोर ने दिखलाया साहस, बची दो युवतियों की जान

ट्रामा सेंटर में घटना के बाबत जानकारी जुटाती पुलिस

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। सई नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में समा जाने से युवती की मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि संयोगात मौजूद एक किशोर के साहस के चलते दो युवतियों की जान बच गयी। लालगंज कोतवाली के उधरनपुर गांव में शनिवार की सुबह तीन लड़कियां सई के लोहारन का पुरवा घाट पर स्नान करने गयी थी। नहाते समय तीनों युवतियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। संयोगात गांव का एक सोलह वर्षीय किशोर सागर नदी में नहा रहा था। लड़कियों को डूबता देख सागर ने साहस दिखलाते हुए रंजना 24 तथा काजल 18 पुत्रीगण राजकुमार कोरी को बचा लिया। हालांकि सतीश कोरी की उन्नीस वर्षीया पुत्री गरिमा गहरे पानी में समा गयीं। इधर गरिमा और रंजना तथा काजल काफी देर तक घर नही पहुंची तब परेशान परिजन तलाश में जुट गये। लड़कियों के सई में डूबने की बात गांव पहुंची तब गांव व आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में घाट पर एकत्रित हो गये। इधर गरिमा को घंटो सई में खोजबीन के बाद बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे लेकर आननफानन में लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। सई में लड़कियों के डूबने की खबर सुनकर लालगंज से फायर बिग्रेड भी पहुंच गयी। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची। यहां काफी देर तक परिजन शव का पीएम कराने को राजी नहीं हुए। पुलिस के समझाने बुझाने पर परिजन किसी तरह तैयार हुए तब पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला मुख्यालय भेजवाया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना