EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिजली संकट पर फूटा गुस्सा: बिजली कटौती को लेकर रुस्तमपुर उपकेंद्र पर हंगामा, 15 हजार घरों की गुल रही बिजली
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    23 May 2026 18:29 PM



 

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान लोगों का धैर्य शुक्रवार की रात जवाब दे गया। बरहुआं पावर सब स्टेशन से आने आने वाली 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने से रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद नाराज करीब डेढ़ सौ की संख्या में लोग सड़क पर उतर गए और उपकेंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

 

पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। देर रात तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई और लोग उपकेंद्र पर डटे रहे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात लगभग 10 बजे के आसपास रुस्तमपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पता चला कि अमरूद मंडी के पास जंफर उड़ गया।
इसे बनाने के लिए बिजलीकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके चलते चिलमापुर, भरवलिया, आजाद नगर रूस्तमपुर, बेतियाहाता आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बिजली की आपूर्ति के बहाल होने की जानकारी के लिए लोग अधिकारियों के मोबाइल फोन पर कॉल करते रहे लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

इसके बाद आक्रोशित लोग रात लगभग 11:30 बजे रुस्तमपुर उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर किसी अधिकारी के न आने पर उनका गुस्सा और बढ़ गया और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
रुस्तमपुर के धीरज सिंह ने बताया कि एक दिन पहले भी पूरी रात बिजली गुल थी, रातभर परेशान होना पड़ा। बिजली कब तक आएगी, यह बताने वाला कोई नहीं है। अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।

उपकेंद्र पर पहुंचे प्रियांशु राय और संदीप का कहना था कि कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है। आज भी पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ेगी। संतोष सिंह ने बताया कि रानीबाग के जेई का मोबाइल नंबर भी बंद है अब कब बिजली आएगी यह किससे पता करें।

टाउन हॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि अमरूद मंडी के पास 33 केवी लाइन का जंफर उड़ने से आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे स्टॉफ भेजकर ठीक कराया जा रहा है।
मोहद्दीपुर, शाहपुर, राप्तीनगर में भी गुल रही बिजली
इसके अलावा मोहद्दीपुर चौराहे पर भी फाल्ट के कारण 45 मिनट बिजली बाधित रही। शाहपुर उपकेंद्र के असुरन फीडर से संबंधित क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या से लोग शुक्रवार को दोपहर में परेशान रहे। बताया जा रहा है कि अपराह्नन लगभग सवा तीन बजे से इस क्षेत्र में बिजली कट गई।

शाम करीब छह बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हुई। राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए अपराह्न 03:30 से 04:30 तक कटी रही। खोराबार क्षेत्र में भी बार-बार बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई। 

रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना