फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, डुमरी खुर्द में शनिवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक, अनुशासनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में किए गए समग्र प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत पांडेय एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।
समारोह के दौरान अभिभावकों के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ वन-टू-वन संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। इस संवाद के माध्यम से छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहारिक विकास एवं भविष्य की शैक्षिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य श्री पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
