यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय के सामने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पुलिस अधीक्षक महोबा के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया। जिलाध्यक्ष भाजयुमो अंशुमान सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की अमर्यादित भाषा उनकी राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों के विश्वास, सम्मान और विकास के प्रतीक हैं। उनके साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं में विश्वास रखता है, लेकिन किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा संवैधानिक पद की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजयुमो कार्यकर्ता राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260523144226191213253.mp4
20260523144250598427456.mp4
