EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार मुन्ना यादव जी के पिता बसंत लाल यादव का निधन, क्षेत्र वासी एवं नगर वासियों में शोक की लहर
  • 151140893 - MOHD ANEESH 65 76
    23 May 2026 12:43 PM



प्रतापगढ़ । नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव के पूज्य पिताजी बसंत लाल यादव जी का दिनांक 22 मई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय बसंत लाल यादव जी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सामाजिक व्यवहार के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे तथा समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखते थे। उनके व्यक्तित्व का प्रभाव परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र पर देखने को मिलता था।
उनके निधन से यादव परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है। परिवार के लिए यह अत्यंत दुख की घड़ी है। इस दुखद अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुँच रहे हैं तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि स्वर्गीय बसंत लाल यादव जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं सामाजिक योगदान सदैव याद किया जाएगा। रिपोट - मोहद अनीश  151140893 



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना