यूपी प्रतापगढ़। जनपद में एक अलग और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। जिला जज की पहल पर “ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने सरकारी वाहनों का प्रयोग न करते हुए पैदल चलकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आमतौर पर सरकारी गाड़ियों के काफिले के बीच नजर आने वाले अधिकारी जब पैदल सड़कों पर निकले तो लोग भी हैरान रह गए। इस अनोखी पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बताया गया। जिला जज की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और अधिकारी खुद उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, तो समाज में जागरूकता और तेजी से बढ़ेगी।“ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान अब जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे सकारात्मक प्रशासनिक सोच की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260523114725434551368.mp4