जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव में शुक्रवार शाम पीली नदी पुल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान खजुरन गांव निवासी करीब 55 वर्षीय बबलू पुत्र मुस्ताख के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर जांच-पड़ताल शुरू की।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
