जिला समाज कल्याण अधिकारी व समाजसेवी ने दादा जयराम को किया सम्मानित
जयराम का 11 किलो केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, वृद्धाश्रम में दिखा उत्साह
- 106 वर्षीय बाबा जयराम बने प्रेरणा स्रोत, समाज कल्याण अधिकारी ने की सेवा भावना की सराहना
- वृद्धाश्रम महुली में अनोखा जन्मोत्सव, बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश
- रोशनलाल उमरवैश्य ने बुजुर्गों संग मनाया खास जश्न, सेवा कार्यों की हुई प्रशंसा
- “जो माता-पिता को वृद्धाश्रम भेजते हैं वे अभागे” — समाज कल्याण अधिकारी का भावुक संदेश
- प्रतापगढ़ के वृद्धाश्रम में 106 साल के बाबा का जन्मदिन बना मिसाल, बुजुर्गों के सम्मान पर जोर
यूपी प्रतापगढ़। वृद्धाश्रम महुली में शुक्रवार को आश्रम के सबसे बुजुर्ग 106 वर्षीय दादा जयराम का 11 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। समाजसेवी व एलाएंस क्लव के इटरलेशनल डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र मौर्य समेत गणमान्य लोग शामिल हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि बाबा जयराम हम सबके प्रेरणा श्रोत हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी द्वारा वृद्धाश्रम के 80 बुजुर्गे की नियमित सेवा किए जाने की सराहना करते हुए लागों के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि वे बच्चे अभागे हैं जो अपने बुजुर्ग माता पिता को वृद्धाश्रम में भेज देते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम भी कभी बूढ़े होंगे। जब हम अपने माता-पिता की सेवा करेंगे तो हमारी संताने भी पुढ़ापे में हमारा ख्याल रखेंगे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260522230628008584378.mp4
20260522230828406783053.mp4
20260522230849860457021.mp4
20260522230900586116155.mp4
20260522230914550526210.mp4
20260522231032454156807.mp4
20260522231459399156144.mp4
20260522231548677754810.mp4
20260522232415069206440.mp4
2026052223245028666488.mp4
20260522232725475162213.mp4