EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 24 मई को दिव्य कलश शोभायात्रा
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    22 May 2026 20:04 PM



वाराणसी । जय श्री कृष्णा परिवार को पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। JSK IBF CEO सिनेटर कृष्ण मोहन अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल एवं उनके परिवारजनों मे माताजी रेणु अग्रवाल, भाई मदन मोहन व श्रीमती ममता अग्रवाल के द्वारा पूज्य संजय शास्त्री जी के मुखारविंद से 24 मई से 31 मई सायं 4 से 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है।

कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार, 24 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे काशी अन्नपूर्णा ग्रेंडोर, विद्यापीठ सिगरा रोड मे दिव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

आयोजक परिवार द्वारा भक्तों से निवेदन है कि शोभायात्रा में भैया लोग कुर्ता-पजामा और भाभी लोग केसरिया परिधान में सम्मिलित हों, जिससे कार्यक्रम की दिव्यता और बढ़े।

कलश शोभायात्रा व्यवस्था समिति में नीरज पारीख, रूबी शाह, अमरेश सिंह, साक्षी शुभम गुप्ता, महेश चौधरी, हेमा सिंह, रुपेश माहेश्वरी, कंचन भट्टचार्य, समीर सरीन और संगीना अग्रवाल सक्रिय रूप से व्यवस्था संभाल रहे हैं।

पुरुषोत्तम मास में कथा श्रवण का विशेष महत्व है। सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने का निवेदन है ।। रविन्द्र गुप्ता 

 

 

 

 

 



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना