EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लालगंज व उदयपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से मचा हडकंप
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    22 May 2026 19:59 PM



लालगंज के पूरे वाचन गांव में चोरी की घटना में बिखरा सामान 

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। एक ही रात में लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई दो घरों तथा उदयपुर थाना क्षेत्र के एक घर में चोरी की घटना से हडकंप मच गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे वाचन लकुरी में बीती गुरूवार की रात अज्ञात बदमाशो ने दो घरो मे हाथ साफ कर लाखों के जेवरात उडा लिये। गांव के कालिका प्रसाद पाण्डेय उर्फ छोटे तथा राजेन्द्र पाण्डेय उर्फ राजू के घर चोर छत के रास्ते पहुंच गये। शुक्रवार की सुबह परिजनों की आंख खुली तब घर में चोरी का नजारा देख आवाक रह गये। पीड़ितों ने घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है, जांच कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा। इधर उदयपुर थाना क्षेत्र के सरैंया दर्रा गांव में भी गुरूवार की रात चोरी की घटना घटित हुई। गांव के जंगली सरोज की पत्नी लीलावती ने दी गई तहरीर में कहा है कि घटना की रात चोर बाहर का ताला तोडकर अंदर घुसे। पीड़िता के मुताबिक चोरों ने दो पेटी तथा बाक्स के ताले तोडकर दस हजार नकदी व कीमती जेवरात व बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता लीलावती घटना को लेकर बदहवाश दिखी। उसने बताया कि अगले बीस नवंबर को उसके घर में बेटी की शादी तय हुई है। उसने बेटी की शादी के लिए जेवर व कपड़े तथा बर्तन इकटठा किया था। उदयपुर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना