फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के चमेली देवी बारात घर में गुरुवार रात्रि खाटू श्याम बाबा का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिये। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के समाजसेवीयों ने ज्योति प्रज्वलित कर किया, इसके बाद बाबा श्याम की विधि-विधान से आरती उतारी गई, श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
भजन संध्या में हिसार से आए प्रसिद्ध भजन गायक अभिनव ऐरन ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, उन्होंने “हारे के सहारे, आजा तेरा दास पुकारे” और “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल श्रीराम व बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
वहीं वृंदावन से आईं भजन गायिका नीशू शर्मा ने भी अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्होंने “खाटू वाला श्याम धणी मेरा यार है” और “मुझे चढ़ गया श्याम रंग” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी।
आयोजन समिति के विशेष सहयोगी सौरभ विरदी, राजेश गोयल, रौनक बंसल, मोनू चौबे, शिवम गुप्ता, रोहित अग्रवाल सहित आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
