जिला समाज कल्याण अधिकारी व समाजसेवी ने दादा जयराम को किया सम्मानित
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। वृद्धाश्रम महुली में शुक्रवार को आश्रम के सबसे बुजुर्ग 106 वर्षीय दादा जयराम का 11 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। समाजसेवी व एलाएंस क्लव के इटरलेशनल डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र मौर्य समेत गणमान्य लोग शामिल हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि बाबा जयराम हम सबके प्रेरणा श्रोत हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी द्वारा वृद्धाश्रम के 80 बुजुर्गे की नियमित सेवा किए जाने की सराहना करते हुए लागों के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि वे बच्चे अभागे हैं जो अपने बुजुर्ग माता पिता को वृद्धाश्रम में भेज देते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम भी कभी बूढ़े होंगे। जब हम अपने माता-पिता की सेवा करेंगे तो हमारी संताने भी पुढ़ापे में हमारा ख्याल रखेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता गोकुलनाथ श्रीवास्तव ने समाजसेवी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को पूरे समाज के लिए प्रेरणाश्रोत बताया। उन्होंने कहा कि हमारे घर के बुजुर्ग हमारे मार्ग दर्शक हैं।106 वर्ष के बाबा जयराम देव तुल्य हैं। आश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि बाबा जयराम पूरे आश्रम के लिए मार्गदर्शक है। हम सबको बहुत ही प्रेरणा देते रहते हैं।इस मौके पर आश्रम के प्रबंधक अम्बिका प्रसाद, गोकुलनाथ श्रीवास्तव,आदर्श कुमार, शिव बाबू, आशिक अली, विवके कुमार, संदीप कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुमार, पंकज, सुनील, रेखा उमरवैश्य, नन्दिनी, प्रची गुप्ता, पीहू गुप्ता, मान्या उमरवैश्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
