फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई। बलिदान दिवस पर गुरुवार देर शाम को नगर के गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अम्बरीश वर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर तथा मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।
गांधी चौक पर सूक्ष्म सम्बोधन देते हुए अम्बरीश वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व एवं आधुनिक सोच से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र से जोड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने एवं सूचना क्रांति की नींव रखने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में नरेंद्र गोयल, सुरेंद्र सिंह, इंतजार अली पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, सुरेश चंद्र गर्ग, खन्ना प्रजापति, राजकुमार जाटव, सुभाष वर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
