EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती-2025 की गणित मुख्य परीक्षा पुनः कराने की मांग तेज - उप सचिव को सौंपा ज्ञापन -अनिल सिंह
  • 151010475 - MANOJ SHARMA 54 65
    22 May 2026 17:55 PM



राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती-2025 की गणित मुख्य परीक्षा पुनः कराने की मांग तेज - युवा मंच
उप सचिव को सौंपा ज्ञापन -अनिल सिंह
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रयागराज। 22 मई 2026 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती (GIC LT) 2025 की गणित विषय की मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी एवं असंतोष व्याप्त है। अभ्यर्थियों ने युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुवाई में आयोग के उप सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा में हुई गंभीर त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि दिनांक 17 मई 2026 को आयोजित गणित विषय की मुख्य परीक्षा में आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर लिखने हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया। उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर के स्थान पर पूरे प्रश्नों का व्याख्यात्मक हल देने संबंधी प्रारूप होने के कारण अभ्यर्थियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
अभ्यर्थियों के अनुसार आयोग द्वारा निर्धारित बुकलेट (उत्तर पुस्तिका) में सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने हेतु पर्याप्त खाली स्थान नहीं था, जिससे परीक्षार्थियों ने चाहते हुए भी पूरे प्रश्न हल नहीं कर सके जिससे उनमें निराशा एवं असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि आयोग परीक्षा कराने के बजाय परीक्षा प्रक्रिया का मजाक बना रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि अभ्यर्थियों द्वारा तैयार की गई व्याख्यात्मक उत्तर पुस्तिका लगभग 72 पृष्ठों की है, जबकि लोक सेवा आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने हेतु पर्याप्त पृष्ठ नहीं दिए गए थे।
अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर परीक्षा समिति से विचार-विमर्श करते हुए गणित विषय की मुख्य परीक्षा को पुनः आयोजित कराया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं समान अवसर प्राप्त हो सके।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, बी एम भरद्वाज , महेंद्र, सुमित, सहित आदि अभ्यर्थी उपस्थित रहे। रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 151010475



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना