EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बस्ती बुजुर्ग गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 54 66
    22 May 2026 16:49 PM



  बलिया के बस्ती बुजुर्ग गांव में अधूरे विकास कार्य पर ग्रामीणों का हंगामा
  1. नाली बिना ढक्कन, टूटी सड़कें और अंधेरे में गांव, प्रधान पर उठे सवाल
  2. ग्रामीणों का आरोप- ग्राम प्रधान ने गांव नहीं, सिर्फ अपना विकास किया
  3. पांच साल में आया विकास का पैसा कहां गया? ग्रामीणों ने मांगी जांच
  4. अधूरे निर्माण कार्य से नाराज ग्रामीण, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. नवानगर ब्लॉक के बस्ती बुजुर्ग गांव में विकास कार्यों की खुली पोल

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां एक तरफ सरकार गांव में विकास कराने के लिए पैसा पानी की तरह बहा रही है।लेकिन इसके बावजूद भी गांव में आधा अधूरा विकास कार्य हो तो दोषी किसे माना जाए ग्राम प्रधान को या सरकार को इसका जिता जागता उदाहरण नवानगर ब्लॉक के बस्ती बुजुर्ग गांव की है। ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान लीलाधर राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की हमारे गांव में जो भी विकास कार्य हुआ हैं सब आधा अधूरा हुआ है। जहां पर नालियां बनाई गई है कहीं पर भी ढक्कन नहीं लगाया गया है। सड़के ऐसी की रात में चलने पर लोग घायल हो रहें। ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया कि ग्राम प्रधान लीलाधर राम ने केवल अपना विकास किया है। अपने कार्यकाल में ग्राम सभा मे आधा अधूरा कार्य कर कर छोड़ दिया है। इस गांव में ना लाइट लगी है। हैंड पाइप मरम्मत के लिए आया उसका भी कहीं पता नहीं है। गांव में एक भी विकास कार्य कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। वही जब इस संबंध में वर्तमान ग्राम प्रधान लीलाधर राम से संपर्क करने की कोशिश की गई।लेकिन फोन रिसीव नहीं कर पाए। अब सवाल यह उठता है कि पिछले 5 वर्षों में सरकार द्वारा जो पैसे गांव में आया उसका क्या हुआ। अगर यह नालियों का आधा अधूरा निर्माण कार्य किया गया है। तो इसका पैसा कहां गया। क्या आधा अधूरा बनाने का पैसा आया था। या फिर ग्राम प्रधान के द्वारा आधार अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है। खैर ये तो जांच का विषय है। फिलहाल ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग किया है की इसकी जांच होनी चाहिए। और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। देखे बलिया से अंगद कुमार की रिपोट 

20260522163548895325800.mp4

20260522163655520826434.mp4

20260522163752303151332.mp4

20260522164109692708637.mp4

20260522164307506102204.mp4

20260522164508297136186.mp4

20260522164816337682445.mp4



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना