EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एनडीआरएफ नहीं, चेतावनी बोर्ड नहीं… कैथी घाट पर लगातार हादसे
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 65
    22 May 2026 15:45 PM



 

 मार्कण्डेय महादेव मंदिर के कुटी घाट पर युवक की डूबकर मौत
  1. गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में डूबा
  2. दोस्तों के सामने गंगा में समाया गणपत, दो घंटे बाद मिला शव
  3. कुटी घाट पर फिर हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  4. वाराणसी के कैथी घाट पर डूबने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  5. लगातार हादसों के बाद ग्रामीणों ने घाट पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के कुटी घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गणपत प्रजापति (35) पुत्र स्वर्गीय तिलकू प्रजापति निवासी जहांपुर सैदपुर भीतरी के रूप में हुई है।

बताया गया कि गणपत प्रजापति अपने दो दोस्तों सतीश प्रजापति और चंदन प्रजापति के साथ सुबह करीब 5 बजे मंदिर दर्शन और पूजन के लिए आए थे। दर्शन के बाद तीनों गंगा स्नान करने घाट पर पहुंचे। इसी दौरान स्नान करते समय गणपत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलते ही कैथी चौकी प्रभारी पवन राय मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकाला गया।
मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह दो भाइयों में एक थे। परिवार में पत्नी रेखा प्रजापति, पुत्र सत्यम प्रजापति वर्ष और पुत्री शिवांगी प्रजापति 5 वर्ष हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन से चार महीनों में कैथी के कुटी घाट पर डूबने से 7 से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतिदिन यहां करीब 500 श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अन्य प्रमुख घाटों पर एनडीआरएफ और प्रशासनिक व्यवस्था रहती है, जबकि यहां कोई स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व गंगा की खुदाई के दौरान घाट पर पिलर लगाए गए थे। पिलर तक पानी कम गहरा रहता है, लेकिन उसके आगे अचानक 25 से 30 फीट गहराई हो जाती है। स्नान करने वाले लोगों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे हो जाते हैं। अब लगातार हो रही घटनाओं के बाद लोगों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड और गोताखोरों की स्थायी तैनाती की मांग की है। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट  151166686

 

 

 

 

20260522154202807487375.mp4

20260522154247275281808.mp4



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना