EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज, धमकी का आरोप:अधिवक्ताओं ने एसपी-डीएम से शिकायत की, FIR की मांग
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 43 55
    22 May 2026 12:11 PM



जौनपुर। अधिवक्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। उन्होंने इस सूची पर आपत्ति व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया थाप्रजापति के मुताबिक, इसी आपत्ति के संबंध में भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उन्हें फोन किया और कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया। सुरेंद्र प्रजापति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्राथमिकी दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है।इस मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि समाज के नाम पर 'ठेकेदारी' करने वाले कुछ लोग कई वर्षों से उन्हें बदनाम करने के लिए अनर्गल बातें लिख रहे थे। इसी संदर्भ में उन्होंने सुरेंद्र प्रजापति को फोन किया था।अजीत प्रजापति ने यह भी स्वीकार किया कि गुस्से में उनके मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए थे। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना