EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुंगराबादशाहपुर में अगवा मासूम ऋषि की इलाज के दौरान मौत
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    22 May 2026 11:38 AM



मुंगराबादशाहपुर। थानाक्षेत्र के धरमपुर मधुपुर गांव से अगवा किए गए सात वर्षीय मासूम ऋषि पटेल की बुधवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले, इस सनसनीखेज अपहरण कांड के मुख्य आरोपी कमलेश पटेल का शव पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला था। धरमपुर मधुपुर निवासी चंद्रभान पटेल का पुत्र ऋषि पटेल (7) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। बीते 16 मई (शनिवार) को वह रोज की तरह स्कूल गया था। दोपहर को जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने स्कूल जाकर खोजबीन की। शिक्षकों ने बताया कि सुबह 7:40 बजे गांव का ही कमलेश पटेल (22) यह कहकर बच्चे को अपने साथ ले गया था कि उसकी मां ने बुलाया है। सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने रविवार को मुंगराबादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।  रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना