EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जम्मू में टनल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा
Link
  • 151036774 - SUBASH CHANDER 65 76
    22 May 2026 11:28 AM



  •  
  • करंट लगने से मजदूर परसोत्तम सिंह की मौके पर मौत
  • चौकी चौर और भांमला के बीच चल रहे टनल प्रोजेक्ट में हादसे से मचा हड़कंप
  • निर्माण कंपनी पर लापरवाही और जबरन काम कराने के आरोप
  • काम के दौरान करंट लगने से घायल मजदूर को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
  • पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच और आगे की कार्रवाई

जम्मू कश्मीर के जिला जम्मू में चौकी चौर और भांमला के बीच बन रही टनल परियोजना में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान परसोत्तम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 21 मई 2026 की रात टनल निर्माण स्थल पर बिल्डिंग का लैंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान काम करते समय अचानक बिजली का करंट लगने से परसोत्तम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी मजदूरों से जबरदस्ती काम कराती है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। लोगों ने इस हादसे के लिए कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह थी सुबास चन्द्र की रिपोट  

20260522112555181165337.mp4

20260522112606318458338.mp4



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना