EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीजल संकट से नाराज किसानों का प्रदर्शन, हाईवे जाम करने की कोशिश
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    22 May 2026 09:55 AM



यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l माड़ापार स्थित गुरुनानक  पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह डीजल न मिलने से नाराज किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने कुछ देर के लिए हाईवे जाम करने का प्रयास भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में किसान खेती-किसानी के कार्यों के लिए डीजल लेने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इस दौरान पंप कर्मचारियों ने किसानों को बताया कि पंप पर उपलब्ध लगभग 1500 लीटर डीजल शासन के निर्देशानुसार केवल एनएचएआई की गाड़ियों के लिए आरक्षित है, इसलिए फिलहाल किसानों को डीजल नहीं दिया जा सकता।
यह सुनते ही किसानों में नाराजगी फैल गई। किसानों का कहना था कि धान की तैयारी और सिंचाई जैसे जरूरी कृषि कार्य डीजल के अभाव में प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जरूरतों की अनदेखी की जा रही है, जबकि खेती पूरी तरह डीजल पर निर्भर है।
स्थिति को बिगड़ता देख किसानों ने विरोध स्वरूप हाईवे जाम करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए किसानों को शांत कराया।
पेट्रोल पंप के मैनेजर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर एनएचएआई कार्यों के लिए विशेष रूप से डीजल उपलब्ध कराया गया है, जिसे केवल संबंधित वाहनों को ही दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही सामान्य उपभोक्ताओं के लिए भी डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासन द्वारा शीघ्र डीजल उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना