जम्मू व कश्मीर जिला
सांबा, मई 2026: अवैध खनन के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए सांबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 डंपरों सहित कुल 6 वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे थे।पुलिस थाना सांबा, थाना घगवाल, पुलिस पोस्ट मानसर, सुपवाल, रख अंब टल्ली और राजपुरा की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए डंपर नंबर JK21G-6049, JK21H-9070, JK21J-8082, JK21G-7817, JK14H-9844 तथा ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर JK21B-6565 को जब्त किया।सभी जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग सांबा के हवाले कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है
