- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रतापगढ़ आगमन को लेकर तैयारियां तेज
- सनातन धर्म के संदेश के साथ 22 मई को प्रतापगढ़ पहुंचेंगे शंकराचार्य
- स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मभूमि उमरपुर भटनी में होगा भव्य स्वागत
- मां बेल्हा देवी धाम में करेंगे दर्शन-पूजन और देंगे आशीर्वचन
- लालगंज से बेल्हा देवी धाम तक जगह-जगह होगा पूज्य शंकराचार्य का स्वागत
- धर्माचार्यों ने मां बेल्हा देवी मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
यूपी प्रतापगढ़। सनातन धर्म की महान परंपरा के अग्रदूत एवं उत्तराम्नाय ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज श्री श्री 1008 का 22 मई 2026 को प्रतापगढ़ आगमन होगा। पूज्य शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर जिले भर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने बताया कि पूज्य महाराज रायबरेली के सलवन से प्रातः प्रस्थान कर रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मभूमि उमरपुर भटनी में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां ग्राम प्रधान ठाकुर राकेश सिंह, पूर्व प्रधान अशोक सिंह, रमेश सिंह सहित क्षेत्रीय श्रद्धालु पूज्य शंकराचार्य जी का अभिनंदन करेंगे। इसके बाद पूज्य महाराज लालगंज तहसील पहुंचेंगे, जहां ज्ञान प्रकाश शुक्ला एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं जनसामान्य द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। यात्रा आगे बढ़ते हुए हनुमान मंदिर, सगरा सुंदरपुर, मोहनगंज, अंबेडकर चौराहा, ट्रेजरी चौराहा एवं ठठेरी बाजार मार्ग से मां बेल्हा देवी धाम पहुंचेगी। मां बेल्हा देवी धाम पहुंचकर पूज्य शंकराचार्य जी नगर की अधिष्ठात्री देवी मां बेल्हा देवी का दर्शन-पूजन करेंगे तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए आशीर्वचन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर में धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह योगी, आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा एडवोकेट, आचार्य आलोक ऋषि, वंश राजा सक्षम सिंह एवं अनुराग शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के पंडा जगदंबा जी से कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260521205046269113013.mp4
20260521205113586127751.mp4