फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शासन एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के क्रम में तथा राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार जनपद के विभिन्न राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में दिनांक 13 मई 2026 से 20 मई 2026 तक “भारतीय भाषा समर कैंप 2026” का आयोजन किया गया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 13 मई को वर्णमाला एवं संख्याओं के ज्ञान आधारित शिक्षण गतिविधि आयोजित हुई। 14 मई को वास्तविक जीवन संवाद अभ्यास पर आधारित कार्यक्रम संपन्न हुआ, जबकि 15 मई को संगीत, नृत्य एवं चित्रकला जैसी कला आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। इसी क्रम में 16 मई को स्थानीय व्यंजन आधारित गतिविधि आयोजित कर विद्यार्थियों को क्षेत्रीय खानपान एवं संस्कृति से परिचित कराया गया। 18 मई को सांस्कृतिक सराहना एवं श्रवण कौशल पर आधारित कार्यक्रम हुआ तथा 19 मई को इतिहास एवं भूगोल संबंधी जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। समर कैंप का समापन 20 मई को पारस्परिक खेल, प्रेरणा सत्र एवं समापन समारोह के साथ किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह के निर्देशन तथा पीटीए अध्यक्ष केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता एवं शुभम शुक्ला के संयोजन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. अनीस के निर्देशन में, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौरहरा में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुकुआर में प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिहार में प्रधानाचार्य मनीषा रावत के निर्देशन में तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज महुली में प्रधानाचार्य शैलेश कुमार के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं, संस्कृति, कला एवं सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूकता विकसित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
