EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आज प्रतापगढ़ आएंगे ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य, मां बेल्हा देवी धाम में करेंगे दर्शन-पूजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    21 May 2026 19:54 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सनातन धर्म की महान परंपरा के अग्रदूत एवं उत्तराम्नाय ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज श्री श्री 1008 का 22 मई 2026 को प्रतापगढ़ आगमन होगा। पूज्य शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर जिले भर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने बताया कि पूज्य महाराज रायबरेली के सलवन से प्रातः प्रस्थान कर रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मभूमि उमरपुर भटनी में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां ग्राम प्रधान ठाकुर राकेश सिंह, पूर्व प्रधान अशोक सिंह, रमेश सिंह सहित क्षेत्रीय श्रद्धालु पूज्य शंकराचार्य जी का अभिनंदन करेंगे। इसके बाद पूज्य महाराज लालगंज तहसील पहुंचेंगे, जहां ज्ञान प्रकाश शुक्ला एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं जनसामान्य द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। यात्रा आगे बढ़ते हुए हनुमान मंदिर, सगरा सुंदरपुर, मोहनगंज, अंबेडकर चौराहा, ट्रेजरी चौराहा एवं ठठेरी बाजार मार्ग से मां बेल्हा देवी धाम पहुंचेगी।वोमां बेल्हा देवी धाम पहुंचकर पूज्य शंकराचार्य जी नगर की अधिष्ठात्री देवी मां बेल्हा देवी का दर्शन-पूजन करेंगे तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए आशीर्वचन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर में धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह योगी, आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा एडवोकेट, आचार्य आलोक ऋषि, वंश राजा सक्षम सिंह एवं अनुराग शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के पंडा जगदंबा जी से कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने बताया कि मां बेल्हा देवी धाम से पूज्य महाराज चिलबिला, पट्टी, उड़ैयाडीह एवं रानीगंज होते हुए जेठवारा मार्ग से बाबागंज और कुंडा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। रात्रि प्रवास तोड़ी का पुरवा में उज्ज्वल शुक्ला के यहां निर्धारित है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जहां-जहां पूज्य शंकराचार्य जी का आगमन हो, वहां पहुंचकर उनका स्वागत करें तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना