फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला गाँव में संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र पर 5 दिवसीय समर कैंप का शुभारम्भ हुआ । इसमें आशा ट्रस्ट द्वारा अलग अलग स्थानों पर संचालित शिक्षण केन्द्रों के कुल 40 बच्चे शामिल हो रहे है । आशा के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि इस समर कैंप में कहानी, कविता, नाटक, चित्र, कठपुतली, विज्ञान, स्वच्छता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चो को कुछ नया सीखने सिखाने की कोशिश की जायेगी । कार्यक्रम संयोजन दीन दयाल सिंह ने बताया कि यह रचनात्मक गतिविधियों का एक उत्सव है जिसमे बच्चो की रचनाशीलता सामने आएगी और उनमे नवाचार के प्रति रुझान बढ़ेगा । कार्यक्रम का समापन 25 मई को होगा ।
कार्यक्रम के संचालन में प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, अमित कुमार, अवनीश पाण्डेय, रमेश प्रसाद, सनी, ब्रिजेश कुमार, अमृता, जेसिका आदि की प्रमुख भूमिका है ।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
