EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में राजीव गाँधी का योगदान अविस्मरणीय- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    21 May 2026 19:30 PM



सीएलपी नेता मोना ने पंचायतों में आरक्षण को सशक्तीकरण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के कदम को बताया वरदान

लालगंज में स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। शहीद प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर यहां विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वर्चुअल संबोधन में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की सम्प्रभुता की हिफाजत में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए राजीव गांधी का बलिदान देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होने कहा कि देश को युवा मताधिकार, पंचायतीराज सशक्तीकरण व संचार क्रांति के साथ राजीव गांधी ने मजबूत ढ़ांचा प्रदान किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सूचना के अधिकार कानून लागू कर राजीव गांधी ने देश में पारदर्शिता की भी संकल्पना को साकार बनाया। वर्चुअल संबोधन में विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि निकायों, पंचायतों तथा निगमों में महिलाओं को तैतीस प्रतिशत आरक्षण का कानून पारित कराकर राजीव गांधी ने सशक्तीकरण को सही मायने में मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संयोजन प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन पप्पू तिवारी ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा हुआ। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी महेश, संतोष पाण्डेय, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सिंटू मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, प्रमोद तिवारी, अनन्त प्रसाद तिवारी, अतुल मिश्र चंदन, पवन पाण्डेय, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना