आगरा मुख्यालय खैरागढ़ ग्राम कुकण्डंई में श्रीमद्भभागवत महापुराण कथा का शुभारंभ क्षेत्र के ग्राम कुकण्डंई की पावन धरा पर दिनांक 21/5/26 दिन गुरुवार श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ। जिसमें बसपा से प्रस्तावित विधायक पद प्रत्याशी अनिल कुमार वैद्य उर्फ अन्नी पंडित जी बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया कथा के निमित्त भव्य कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा गांव में निकाली गईजिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं शरबत पिलाकर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। भागवत कथा के परीक्षित – सुनील कुमार लोधी राजपूत कथा वाचक – शास्त्री ब्रजेश्वरी जी पूरा वातावरण भक्ति, भजन और जयकारों से भक्तिमय हो उठा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
