यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला सरदार नगर में अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री श्याम नारायण तिवारी के सम्मान में मजीठिया सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक व विद्यार्थियों का श्रेष्ठ मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनका अनुभव समाज को आगे भी लाभान्वित करता रहेगा। वरिष्ठ शिक्षक महेश्वर तिवारी, अरविंद कुमार सिंह व योगेंद्र शुक्ला ने उनके योगदान और सरल स्वभाव को प्रेरणादायक बताया।
समारोह में शिक्षकों ने श्री तिवारी को माल्यार्पण व उपहार देकर सम्मानित किया। प्रबंधक सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया ने कहा कि श्री तिवारी जैसे शिक्षक शिक्षा जगत की मेरुदंड हैं, जिनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985

