फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ नायब तहसीलदार संजय सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों के मनोरंजन और सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप आयोजित किया गया है।
कैंप में पूल पार्टी, हॉर्स राइडिंग, स्केटिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, डांस, म्यूजिक, योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट समेत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन बच्चों ने हॉर्स राइडिंग, योगा, एरोबिक्स और डांस में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. आर.के. मिश्रा, निदेशक तूलिका त्रिपाठी व शैलेन्द्र त्रिपाठी मौजूद रहे। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985
