वाराणसी के रामनगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और कुल 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत रामनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश पाण्डेय पुत्र शिवपूजन पाण्डेय निवासी दयावती मोड़, टेंगरा मोड़, थाना रामनगर वाराणसी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है।पुलिस के अनुसार, गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक पीली शर्ट पहनकर मंदिर की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध असलहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करता है और इससे मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह हथियार बिहार के मुंगेर से खरीदकर लाया था।इस मामले में थाना रामनगर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा समेत रामनगर थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पत्रकार संदीप मौर्या 146
