EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Link
  • 151000146 - SANDEEP KUMAR MAURYA 43 54
    21 May 2026 16:15 PM



रामनगर में अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार

  1. पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्टल और 7 कारतूस किए बरामद
  2. नितेश पाण्डेय गिरफ्तार, बिहार से लाता था हथियार
  3. मुखबिर की सूचना पर रामनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  4. अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
  5. मुंगेर से हथियार लाकर बेचता था आरोपी: पुलिस

वाराणसी के रामनगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और कुल 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत रामनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश पाण्डेय पुत्र शिवपूजन पाण्डेय निवासी दयावती मोड़, टेंगरा मोड़, थाना रामनगर वाराणसी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक पीली शर्ट पहनकर मंदिर की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध असलहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करता है और इससे मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह हथियार बिहार के मुंगेर से खरीदकर लाया था।

इस मामले में थाना रामनगर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा समेत रामनगर थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। देखे रामनगर से संदीप मौर्या की रिपोट 



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना