- Mathura के बरसाना में बारात के दौरान दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- ठाकुर और जाटव समाज के बीच कहासुनी से तनावपूर्ण हुआ माहौल
- सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
- पुलिस की सूझबूझ से बड़ा विवाद होने से टला
- गांव भरना कला से नरौली गई बारात में हुई घटना से अफरा-तफरी
मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव भरना कला से नरौली गई एक बारात के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार ठाकुर समाज एवं जाटव समाज के लोगों के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का वातावरण बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर शालीनता एवं सूझबूझ के साथ माहौल को शांत कराया। पुलिस की तत्परता के चलते बड़ा विवाद होने से टल गया।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा प्रशासन द्वारा लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह थी नारायण की रिपोट
20260521103542609668153.mp4
