EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऊधम सिंह नगर में भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों के संचालक समय में बदलाव के किए आदेश जारी
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 0
    21 May 2026 08:46 AM



उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन अब सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा, ताकि तेज धूप और लू के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाया जा सके। प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि बच्चों को पर्याप्त पेयजल, छायादार व्यवस्था और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध रहें। स्कूलों में खुले मैदान में गतिविधियों को सीमित रखने और दोपहर के समय बच्चों को बाहर न निकालने की सलाह भी दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं।



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना