EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अनुवा ग्राम सभा में प्रधान पद को लेकर बढ़ी हलचल, ग्रामीणों ने कुंज बिहारी पांडे पर जताया भरोसा
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    21 May 2026 06:19 AM



 
  1. Prayagraj के अनुवा ग्राम सभा में प्रधान चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
  2. ग्राम प्रधान चुनाव में चर्चा का केंद्र बने कुंज बिहारी पांडे
  3. ग्रामीण बोले- सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं कुंज बिहारी पांडे
  4. समाज सेवा और विकास को लेकर ग्रामीणों में बढ़ा भरोसा
  5. अनुवा ग्राम सभा के विकास के लिए लगातार काम करने का दावा
  6. ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर Handia Tehsil क्षेत्र में तेज हुई चुनावी चर्चा


प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सरायममरेज क्षेत्र के अनुवा ग्राम सभा में आगामी ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के बीच एक नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है, और वह नाम है कुंज बिहारी पांडे का।
ग्रामीणों का कहना है कि कुंज बिहारी पांडे पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं और हर सुख-दुख में गाँव के लोगों के साथ खड़े रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चाहे किसी बीमार की मदद करनी हो, बिजली, खंभा या अन्य समस्याओं को लेकर लोगों की सहायता करनी हो, वे हमेशा आगे बढ़कर कार्य करते हैं।
ग्रामीण विजय शंकर उपाध्याय ने बातचीत के दौरान बताया कि गाँव के लोग ऐसे व्यक्ति को प्रधान के रूप में देखना चाहते हैं जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करे और विकास के लिए कार्य करे। उनका कहना था कि कुंज बिहारी पांडे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनका समाधान कराने का प्रयास करते हैं।
वहीं बातचीत के दौरान कुंज बिहारी पांडे ने कहा कि अनुवा ग्राम सभा के सभी लोग उनके परिवार की तरह हैं और वे पिछले 10 से 15 वर्षों से लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें गाँव की किसी समस्या की जानकारी मिलती है, वह अपनी क्षमता के अनुसार सहायता करने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल समाज सेवा करना है और यदि लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा तो वह भविष्य में भी अनुवा ग्राम सभा के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में ग्राम सभा की जनता किस पर अपना भरोसा जताती है और ग्राम प्रधान पद की जिम्मेदारी किसे सौंपती है।  देखे                                                                                               प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260521061704444171438.mp4

20260521061802115472142.mp4



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना