EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रभु भक्ति के बिना मानव जीवन अधूरा है : भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 0 0
    20 May 2026 18:47 PM



प्रभु भक्ति के बिना मानव जीवन अधूरा है : भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी 

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

 

वृन्दावन।छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में इन दिनों पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जिसके अंतर्गत व्यासपीठ से प्रख्यात भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा समस्त भक्तों-श्रृद्धालुओं को तृतीय दिवस की कथा श्रवण कराई।

व्यास पीठाधीन भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने समस्त श्रोताओं को भक्ति की महिमा बताते हुए कहा कि प्रभु भक्ति के बिना मानव जीवन अधूरा है।प्रभु की भक्ति अमूर्त है, इसे केवल अनुभव किया जा सकता है। हममें से ज़्यादातर लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारी कुछ इच्छाएँ पूरी करें। क्या इसे भक्ति कहा जा सकता है?

सच्ची भक्ति बिना किसी माँग के भगवान की पूजा करने में है। जैसे एक माँ अपने बच्चे को बिना माँगे खिलाती है, वैसे ही भगवान जो माँ से भी बढ़कर है, हमें वह देगा जिसकी हमें ज़रूरत है। अगर भगवान हमें वह नहीं देते जिसकी हमें चाहत है, तो हमें समझना चाहिए कि हमें इसकी ज़रूरत नहीं है। अगर हम यह समझ जाएँ तो हम मुसीबतों से बाहर निकल जाएँगे और हमारे जीवन से दुख सदैव के लिए दूर हो जाएगा।

इस अवसर पर पधारे श्रीमज्जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज ने श्रीमद्भागवत का पूजन-अर्चन किया।साथ ही उन्होंने कहा कि ध्रुव जैसा प्रभु भक्त होना अत्यंत कठिन है। उन्होंने अपनी पांच वर्ष की आयु में ही कठोर भगवद साधना करके परमात्मा को प्राप्त किया। इसीलिए हमें भी अपने बच्चों को प्रारंभ से ही प्रभु भक्ति की ओर अग्रसर करना चाहिए।जिससे उनके हृदय में बचपन से ही धर्म का प्रवेश हो सके।तभी हमारे बच्चे संस्कारवान और कर्तव्यशील बनेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकृष्ण कीर्ति पत्रिका के प्रधान संपादक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. सतेन्द्र कुमार जोशी, महोत्सव के मुख्य आयोजक दीपक लोहिया, श्रीमती नूपुर लोहिया, हरि नारायण अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल, प्रहलाद गुप्ता, उमेश बंसल, नीरज मित्तल, शशिकांत दुबे, आर. के. श्रोत्रिय, गणेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राधारानी अग्रवाल, उर्मिल बंसल, ममता सैनी, गोपिका शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, नीरज मित्तल एवं आचार्य बृजेन्द्र तिवारी आदि की उपस्थिति विशेष रही।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 

आईडी नम्बर 151170853



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना