उत्तराखंड उधम सिंह नगर, गदरपुर । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उन्होंने अंतिम सांस ली तो पूरे उत्तराखंड सहित राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे खंडूरी स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के प्रमुख सूत्रधारों में शामिल थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
