EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बड़नगर पुलिस ने 5 घंटे में नाबालिग को खोजकर परिजनों को सौंपा"
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    19 May 2026 19:59 PM



बड़नगर। बड़नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर चली गई एक नाबालिग बालिका को मात्र 5 घंटे में खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका रतलाम रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का इंतजार करती मिली।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद किया।


दादी से नाराज होकर घर से निकली थी बालिका

जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे बालिका के परिजन पुष्कर मीणा एवं निर्मला बाई ने थाना बड़नगर पहुंचकर सूचना दी कि उनकी 16 वर्षीय भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास गांव एवं खेत-खलिहानों में तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर बालिका की तलाश शुरू कराई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की गई तथा रतलाम एवं खाचरोद रेलवे पुलिस को भी सूचना दी गई।


रतलाम रेलवे स्टेशन पर मिली बालिका

बाद में रतलाम रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि बताए गए हुलिए की एक बालिका रतलाम रेलवे स्टेशन पर अकेली बैठी अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रतलाम पहुंची और बालिका को सुरक्षित अपने साथ बड़नगर थाना लाई।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह दादी एवं माता-पिता द्वारा घर का काम करने के लिए कहने से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी।


परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

पुलिस ने बालिका को सकुशल उसके बड़े पापा एवं बड़ी मम्मी के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।


इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक अर निसादान सिंह भगोरा, सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन दास बैरागी, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट: राकेश सेन 151159343



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना