EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अन्तू पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दुष्कर्म और अपहरण कांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 May 2026 19:37 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना अन्तू पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े सनसनीखेज मामले में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर मामले के खुलासे को और मजबूत किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना अन्तू पुलिस ने यह सफलता हासिल की। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान लोहंगपुर गांव के जंगल के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी इरफान खान उर्फ खुन्ने को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी ओझला मोड़ महुली थाना कोतवाली नगर का निवासी बताया गया है। पुलिस जांच में आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वॉल्क्सवेगेन कार संख्या UP70BV2858 बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गौरतलब है कि इसी मामले में कुछ घंटे पहले थाना अन्तू पुलिस ने दूसरे आरोपी सोहेल को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और बाद में न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन यादव, उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल इरफान, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल लाखन सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा अभियान आगे भी जारी रहेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना