EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धूमधाम से मनाया गया उर्से अतीकी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    19 May 2026 19:22 PM



खानापटटी में अतीके मजार पर मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगते अकीदतमंद

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। खानापटटी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुननबी में मंगलवार को उन्नीसवां सालाना उर्से सूफी अतीके मिल्लत की धूमधाम से शुरूआत हुई। यहां जुटे अकीदतमंदों ने हजरत मौलाना अतीक साहब की मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी की। बड़ी तादात में हिन्दुओं की भी जलसे में भागीदारी कौमी एकता का नजारा लिए दिखी। ओलमाऐं केराम व शायरों ने नात व तकरीर पेश कर मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने मजार पर चादरपोशी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हजरत मौलाना रहमानी मियां ने कहा कि मुल्क में शांति तथा भाईचारे को मजबूत बनाना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। संचालन बेलाल रहमानी ने किया। इस मौके पर इजहार हुसैन, मतलूब खॉन, सभासद मोकीम खॉन, जर्रार अहमद, अम्मार रहमानी, अतीक खॉन, सईद खॉन, वकार अहमद, मो0 हिफजान, रईस खॉन, जाहिद, मो0 इम्तियाज, मो0 नसीम, नियाज, बसर रहमानी, अफगान, एबाद अली, डा0 अहमद, मेवालाल रजक, भोला रजक, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना