EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा द्वितीय दिवस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 May 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा के द्वितीय दिवस मंगलवार को जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशन में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नामित पर्यवेक्षक तथा डायट प्रतापगढ़ के पर्यवेक्षकों की देखरेख में तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। नगर स्थित पीबी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी में प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह के निर्देशन में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक डॉ. विंध्याचल सिंह तथा डायट से नामित पर्यवेक्षक डॉ. सतीश चंद्र तिवारी एवं विजय कुमार लगातार परीक्षा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। द्वितीय दिवस की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई, जबकि तृतीय पाली अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित हुई।परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। पहली पाली में पंजीकृत 796 परीक्षार्थियों में 783 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 796 में से 783 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं तीसरी पाली में पंजीकृत 794 परीक्षार्थियों में 781 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।परीक्षा संचालन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महमूदुल हसन, प्रदीप कुमार सरोज तथा मोहम्मद शमशाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा केंद्र पर पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना