बृज लाल शर्मा बने हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ (संबंध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ जीईएनसी एवं बीएमएस) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सुंदरनगर, मंडी में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता एवं बीएमएस के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा पूर्व प्रदेश सचिव बृज लाल शर्मा को हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
इसके अलावा शिक्षा विभाग जिला मंडी के देव राज शर्मा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लोक निर्माण विभाग कांगड़ा में कार्यरत गलोरा राम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां
महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के उत्तरी क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री चमन कलवान, प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार, सह महामंत्री नरेश शर्मा एवं वित्त सचिव के.एल. चौहान ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सरकार से लंबित देयकों के भुगतान की मांग
नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री बृज लाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लंबित डीए, एरियर, लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी तथा मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट: प्रदीप (151109037)
