- हाईवे मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति के आरोप
- बानमोर हाईवे की बदहाल सड़क बनी हादसों की वजह
- दो दिन में उखड़ी सड़क, फिर बने नहर जैसे गड्ढे
- भारी वाहनों के दबाव से हाईवे फिर हुआ खतरनाक
- आखिर बड़े हादसे के इंतजार में क्यों है प्रशासन?
मध्य प्रदेश बानमोर में हाईवे अथॉरिटी एनएच-44 कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हाईवे रोड पर बने जानलेवा गड्ढों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किए जाने के आरोप लग रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नगर परिषद तिराहे से लेकर पुलिस थाने तक सड़क पर गहरी और नहर जैसी खतरनाक दरारें व गड्ढे बन गए थे। पिछले दिनों हाईवे अथॉरिटी द्वारा हिताची मशीन से इन गड्ढों को समतल किया गया, लेकिन महज दो दिन बाद ही भारी लोडिंग वाहनों के आवागमन से सड़क दोबारा खतरनाक स्थिति में पहुंच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बनी गहरी नालीनुमा दरारों में गिरकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन घायल हो रहे हैं और कई लोग जान तक गंवा चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं।
लोगों में सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहे हैं। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260519174933893758672.mp4
