EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रविंद्र सिंह दीपक व नंदिनी तिवारी के आर्थिक सहयोग से कोतवाली बलिया से प्राप्त एक अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 0 0
    19 May 2026 15:00 PM



यूपी बलिया l

देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

 

   बतया गया कि थाना कोतवाली सदर जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 321/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 18.05.2026 को अपराह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह व जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह के द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च कोलकाता निवासी रविंद्र सिंह व फाउंड वन फाउंडेशन तीखमपुर बलिया की नंदिनी तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से सहर्ष वहन किया गया।

      पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव चित्तू पाण्डेय चौराहा बलिया के समीप से प्राप्त हुआ था।

     

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर प्रसाद सहित राजू देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह संतोष पासवान महाजन गुप्ता व प्रीतम राजभर सहित चंद्रशेखर डोम सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।

20260519145935284758473.mp4



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना