पाक्सो एक्ट में वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
लोहंगपुर जंगल में मुठभेड़, गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अन्तू पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अन्तू अभिषेक सिंह सिरोही अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। मंगलवार को थाना अन्तू क्षेत्र के लोहंगपुर गांव के जंगल के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।वोपुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सोहेल पुत्र निजाम निवासी खमपुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी पर थाना अन्तू में मु0अ0सं0 120/2026 के तहत धारा 137(2), 70(2), 3(5), 127(2) बीएनएस, 5जी/6 पाक्सो एक्ट एवं धारा 3(2)5, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, चार खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है।वोघायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।सीइस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक सचिन यादव, उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल इरफान, कांस्टेबल प्रदीप तथा कांस्टेबल लाखन सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
