EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंडर पास बना, लेकिन अतिक्रमण के कारण परेशान हो रहे नागरिक
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 65
    19 May 2026 13:07 PM



संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर के बीच स्थित मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास का लाभ लोगों को सही ढंग ने नहीं मिल पा रहा है। अंडरपास के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण है, इस कारण जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।

फ्लाईओवर के नीचे पटरी दुकानदारों ने कब्जा जमाया है तो वहीं बाकी जगह पर टैक्सी वाहन अवैध तरीके से सवारी भरते हैं। इससे कारोबारियों के साथ ही राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालकों पर किसी का अंकुश नहीं है।

 स्थानीय कारोबारी की मांग

 मुखलिसपुर रोड के रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनने के बाद से ही स्थानीय कारोबारी अंडर पास के निर्माण की मांग कर रहे थे। आन्दोलन और लंबे संघर्ष के बाद तत्कालीन सांसद प्रवीण निषाद ने इसके लिए पहल किया। उनके प्रयास का नतीजा रहा कि अंडर पास स्वीकृत हुआ। सभी विवादों के निस्तारण के बाद अंडर पास का निर्माण पूर्ण कराया गया। निर्माण पूर्ण होने के बाद इसका संचालन भी शुरू हो गया। संचालन शुरू हुए करीब डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीत गया है लेकिन अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को भी अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुखलिसपुर रोड पर जाने के लिए तिराहे से मुड़ते अवैध अतिक्रमण की स्थिति सामने आ जाती है। फ्लाईओवर के नीचे फलों की दुकानें सजी हैं तो दोनों तरफ पटरियों पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसके अलावा यहीं पर धनघटा के लिए टैक्सी चालक रोड तक अपने वाहनों को खड़ा कर सवारी बैठाने का काम करते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा तमाम लोग अपने वाहन भी खड़ा किए हुए हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ राहगीर भी काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासी आलोक, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, अनिल आदि ने बताया कि अंडरपास बनने से राह आसान हो गई है। लेकिन अवैध अतिक्रमण के कारण काफी परेशानी हो रही है। पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। इन लोगों ने कहा कि प्रशासन सख्ती के साथ पुल के नीचे से अवैध अतिक्रमण को हटवाए जिससे लोगों की समस्या दूर हो।

 टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था

 टैक्सी स्टैंड को शहर के बाहर किए जाने की योजना थी, लेकिन अभी तक लागू नहीं हो पाया है। शहर के लोग इससे काफी परेशान हैं। प्रशासन आज तक जमीन तक चिन्हित नहीं कर पाया है। रिपोट - राज कुमार वर्मा  151109870



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना