- फूलपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- जमीन विवाद में मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप
- एससी/एसटी एक्ट के मामले में मृत्युंजय तिवारी गिरफ्तार
- प्रयागराज के मुबारकपुर मोड़ से आरोपी दबोचा गया
- पुलिस अभियान के तहत फूलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- पुरानी रंजिश में हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
यूपी के प्रयागराज पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रयागराज पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-149/2026 धारा-190/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) भादवी न्याय संख्या 3(2)V/3(1)द/3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मृत्युन्जय तिवारी पुत्र अमरेश तिवारी निवासी ग्राम ढोकरी थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18 मई 2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत मुबारकपुर मोंड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी और उल्लेखनीय है कि दिनांक-16 मई 2026 को गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर जमीन के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर वादी मुकदमा के परिजनों को जातिसूचक शब्दों को प्रयोग कर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों मार-पीट किया गया था तथा जान से मारने की धमकी दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना फूलपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 149/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । और वहीं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 1. प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक सौरभ पाण्डेय, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।3. उपनिरीक्षक सूरज राठी, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।4. कांस्टेबल सुरेन्द्र कुशवाहा, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज । देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260519095831036321058.mp4