EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आठवें वेतन आयोग और पुरानी पेंशन बहाली समेत कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर अम्बाला रवाना हुआ उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    17 May 2026 19:27 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। रेलवे कर्मचारियों की लंबित मांगों और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल त्रि-वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए अम्बाला रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने के दौरान रेलवे कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। कर्मचारियों ने प्रतिनिधियों का स्वागत कर सफल अधिवेशन की शुभकामनाएं दीं। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि अम्बाला में आयोजित होने वाले त्रि-वार्षिक अधिवेशन में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। अधिवेशन का मुख्य केंद्र बिंदु आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, भत्तों में बढ़ोतरी, कार्य परिस्थितियों में सुधार और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा रहेगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में रेलवे कर्मचारियों के समक्ष अनेक समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए संगठित प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और संगठन लगातार उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए रेलवे यूनियन प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं, नई नीतियों के प्रभाव तथा भविष्य की रणनीतियों पर गहन मंथन किया जाएगा। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों को एकजुट करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अधिवेशन में लिए जाने वाले निर्णय कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा ताकि कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके।रेलवे कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि अधिवेशन के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी और संगठन उनकी आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188705

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना