EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना की रूरल बार ने सरकार के न्यायिक जांच की उठायी मांग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    17 May 2026 19:08 PM



राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। लखनऊ में रविवार को अतिक्रमण के नाम पर अधिवक्ताओं के चैम्बर में तोड़फोड़ तथा लाठी चार्ज की घटना को आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने लोकतंत्र में दमन की पराकाष्ठा कहा है। घटना को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी महेश ने संयुक्त रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल उठाया है कि जिला पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम ने तोड़फोड़ को लेकर अधिवक्ताओं अथवा लखनऊ बार एसोसिएशन को पहले आखिर कोई नोटिस क्यों नही दी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम व जिला प्रशासन की चैम्बरों के तोड़फोड़ को लेकर यह कार्यवाही तब और असंवैधानिक प्रदर्शित हो उठी जब अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ की कार्यवाही कार्य दिवस की जगह जानबूझकर अवकाश के दिन रविवार की सुबह रखा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस घटना की न्यायिक जांच कराये जाने की भी मांग की है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल तिवारी ने सरकार से तोड़फोड़ को लेकर प्रभावित अधिवक्ताओं को समुचित मुआवजा एवं चैम्बरों के शासकीय खर्च पर पुर्ननिर्माण के साथ घायल अधिवक्ताओं के सम्पूर्ण इलाज सुनिश्चित कराने की भी आवाज उठायी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस घटना के जिम्मेदार अफसरों पर सरकार ने कार्यवाही नहीं की तब उनका एसोसिएशन प्रदेश व्यापी आन्दोलन शुरू करने के साथ विधानसभा का अनवरत घेराव भी करेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188705

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना