EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरुषोत्तम माह को लेकर बना भक्तिमय माहौल, महीने में 5 दिन का रखा गया हैं कार्यक्रम, पहले दिन राधा नाम की रहीं गूंज
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    17 May 2026 19:04 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नगर में रविवार सुबह 5 बजे भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी मौहल्ला ओझा स्थित गंगा मन्दिर से प्रारंभ होकर, बजरिया, घास मंडी, लुहारों वाली गली, पथवारी आश्रम, वाल्मीकि बस्ती होते हुए वापस गंगा मन्दिर पर आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ रामहरि गोयल, बुद्धप्रकाश बंसल, ललित अग्रवाल, रामवतार तायल और लटूर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद रसिक सुमित गोयल, विक्की गोयल, शिवम सोनी ने भजन गाकर पूरी प्रभात फेरी में आनन्द रस की वर्षा की। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ यात्रा आरंभ की। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने हाथों में धर्म ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। पूरे रास्ते “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। भक्ति गीतों और संकीर्तन से नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रभात फेरी के दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में पांच दिवसीय प्रातः प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य नगर में धार्मिक भावना, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस पूरी यात्रा के पूरे मार्ग में सफाई व्यवस्था करवाने में नगर पालिका परिषद के सभासद सुल्तान अंसारी, कल्पना आदेश शर्मा, शाहज़ेब अहमद, रोविन चौधरी और धर्मपाल सिंह का सहयोग रहा। इस दौरान पीयूष गर्ग, संजय गर्ग, दिनेश सिंह, हेमंत सिंघल, प्रोवी शर्मा, पूजा ओझा, दीपिका, अमन चौहान, रवि कौशिक, लव शर्मा, कन्नु शर्मा, अरुण वार्ष्णेय, विवेक शर्मा, मनु ओझा, अनुज अग्रवाल, अजीत सिंह, चेतन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188705

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना